1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने CRPF जवान को जमकर लात-घूंसों से पीटा, मामला दर्ज, 7 गिरफ्तार

VIDEO: मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों ने CRPF जवान को जमकर लात-घूंसों से पीटा, मामला दर्ज, 7 गिरफ्तार

पूरा मामला मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का है। यहां पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे CRPF जवान से टिकट और सीट को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभी कांवड़ियों ने मिलकर CRPF जवान की जमकर पिटाई कर दी।

Kanwariya- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कांवड़ियों ने सीआरपीएफ जवान को पीटा

मिर्जापुर: मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कांवड़ियों ने एक CRPF जवान को फर्श पर लिटा कर जमकर लात घूंसों से पीट दिया। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र पकड़ने जा रहे CRPF जवान से टिकट और सीट को लेकर कहासुनी सुनी हो गयी थी। इसके बाद कांवड़ियों CRPF जवान की जमकर पिटाई कर दी।

टिकट और सीट को लेकर कहासुनी

पूरा मामला मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का है। यहां पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे CRPF जवान से टिकट और सीट को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद सभी कांवड़ियों ने मिलकर CRPF जवान की जमकर पिटाई कर दी। 

सात कांवड़िये गिरफ्तार

इस दौरान स्टेशन पर मौजूद पब्लिक तमाशबीन बनी रही और कांवड़िये बेरहमी से फौजी की पिटाई करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने सात कांवड़ियों  को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

लात और घूंसों से पिटाई

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भगवा वस्त्र पहने कांवड़ियों का एक समूह CRPF जवान पर उस समय हमला करता है जब वह ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने की तैयारी कर रहा था। कांवड़ियों से हाथापाई के दौरान  CRPF जवान ज़मीन पर गिर जाता है।

इसके बाद भगवा वस्त्र पहने कांवड़िए उस पर लात और घूंसों की बारिश शुरू कर देते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखते रहे। किसी ने  CRPF जवान को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

रिपोर्ट- मेराज़ खान, मिर्जापुर