A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हत्या या सुसाइड, बरेली में दो सगी बहनों की संदिग्ध हालत में मिले शव, मची सनसनी

हत्या या सुसाइड, बरेली में दो सगी बहनों की संदिग्ध हालत में मिले शव, मची सनसनी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक घर से दो बहनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से हड़कंप मचा है। मौके पर पुलिस मौजूद है और जानकारी ले रही है।

up crime news- India TV Hindi
बरेली में दो बहनों के शव बरामद

यूपी के बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुए हैं जिससे हड़कंप मच गया है। दोनों मृतक बहनें इंटर और बीए की छात्रा बताई जा रही हैं। दोनों के नाम कल्पना और तुलसी बताए जा रहे हैं। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों बहनों में से एक का शव फांसी के फंदे और दूसरी का शव जमीन पर पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही  आईजी डॉ राकेश सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया है। यह सनसनीखेज घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव की है। 

हत्या या आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बरेली के सफरी गांव की रहने वाली कल्पना और तुलसी नाम की दोनो सगी बहनें इंटर और बीए की छात्रा थीं। दोनों के पिता का नाम उत्तम चंद्र मौर्य है। 19 साल की बड़ी बेटी कल्पना और 17 साल की छोटी बेटी तुलसी दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। दोनो लड़कियों के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जब वो और उसकी पत्नी खेत पर काम से गए हुए थे तभी मेरी दोनो बेटियों ने आत्महत्या कर ली।

प्रेम प्रसंग की बात आई सामने

उत्तम ने बताया कि कल्पना का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था जबकि तुलसी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले आकाश मौर्य और चांदनी मौर्य पर आरोप लगाया है कि चांदनी उनकी लड़कियों को आकाश से मिलवाया था और उन्हें फोन लेकर भी दिया था। उत्तम ने जब अपनी बेटी को फोन पर बात करके देखा था तो इसका विरोध भी किया था। उनका कहना है कि इन दोनो के उकसाने पर ही दोनो लड़कियों ने आत्महत्या की है। 

पुलिस ने कही ये बात

वही घटना की सूचना मिलते ही आईजी डॉ राकेश सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य इक्कठे किए। वही आईजी डॉ राकेश सिंह ने मामले की छानबीन के फतेहगंज पश्चिमी को निर्देश दिए है। आईजी डॉ राकेश सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव में दो सगी बहनों के शव मिले है। ऐसा लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। परिजनों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए है।

(बरेली से अनूप मिश्रा की रिपोर्ट)