1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, सौरभ की बेटी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा परिवार

मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, सौरभ की बेटी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा परिवार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई है। इस बीच पता चला है कि सौरभ की बेटी के लिए उसका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है।

Muskan and Sahil sentenced to death- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड

उत्तर प्रदेश के मेरठ नीला ड्रम केस सौरभ राजपूत की हत्या के केस में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को आज कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। बहुचर्चित हत्याकांड में जिला जज ने आरोपी साहिल और मुस्कान को फंसी दे दी है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों को सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई। फैसले के दौरान साहिल और मुस्कान की वर्चुअल पेशी कराई गई।

परिजन बोले, न्याय की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम

कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने के बाद सौरभ राजपूत के परिवार की आंखें नम हो गईं। परिवार लंबे समय से इस मामले में कड़ी सजा की मांग कर रहा था। अदालत के फैसले के बाद परिजनों ने इसे न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट परिसर में मिठाई बांटी गई है। 

अदालत ने आर्थिक दंड भी लगाया

अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 22 गवाहों की गवाही कराई गई। पुलिस की विवेचना और अभियोजन पक्ष की दलीलों के बाद अदालत ने साहिल और मुस्कान को दोषी मानते हुए दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। हत्या यानी 302 पर 50 हजार 238a पर 20 हजार का आर्थिक दंड भी दिया गया है।

सौरभ की आखिरी निशानी है छह साल की बेटी

वही सौरभ की 6 साल की बेटी को परिवार अपने पास रखना चाहता है। सौरभ की आखिरी निशानी 6 साल की बेटी को पाने के लिए ताऊ राहुल कोर्ट का रुख भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तो पहले भी बेटी को साथ रखना चाहते थे, लेकिन उसके नाना नानी दे नही रहे, ऐसे में वह न्यायालय से बेटी की मांग करेंगे। वहीं जेल में जन्मी बच्ची को साहिल की बेटी कह अपनाने से मना कर दिया।

ये है पूरा मामला

मेरठ में मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की, फिर शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में रखा और सीमेंट से बंद कर दिया। सौरभ विदेश में रहता था और छुट्टी लेकर अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें 

मेरठ के नीले ड्रम केस में मौत की सजा सुनते ही रोने लगे मुस्कान और साहिल, कोर्ट ने महाभारत का जिक्र भी किया

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा