A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आधी रात नोएडा पुलिस से टकराए फोन छीनने वाले दो बदमाश, एनकाउंटर में एक को लगी गोली, दोनों गिरफ्तार

आधी रात नोएडा पुलिस से टकराए फोन छीनने वाले दो बदमाश, एनकाउंटर में एक को लगी गोली, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं। इससे पहले वह कई लोगों को फोन छीन चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Encounter- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एनकाउंटर में गिरफ्तार बदमाश (बाएं), बरामद बाइक (दाएं)

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, आठ मोबाइल फोन, एक तमंचा बरामद किया है। तमंचे के साथ एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है। यह मुठभेड़ नोएडा सेक्टर 44 में हुई और जब बदमाश सेक्टर 98 की तरफ भागने लगेस तब पुलिस ने पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि 27-28 फरवरी की दरमियानी रात सेक्टर-44 के सामने थाना सेक्टर-39 पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने एमिटी गोल चक्कर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

Image Source : India TVएनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम

फरीदाबाद का रहने वाला है एक बदमाश

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने फायर करते हुए सेक्टर-98 की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान विजय पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम सरूरपुर, थाना सदर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। दूसरे बदमाश नौशाद उर्फ टोला पुत्र युसूफ मलिक निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा उम्र 22 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। 

तमंचा-गाड़ी बरामद

बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और नोएडा में विभिन्न स्थानों से राह चलते लोगों से छीने गए 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इशके साथ ही एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। तमंचे में इस्तेमाल होने वाला एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो जाते हैं। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाशों के अपराधिक इतिहास और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।