1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में आज इन सड़कों पर जाने से बचें, दलित प्रेरणा स्थल के पास लग सकता है जाम, यहां पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा में आज इन सड़कों पर जाने से बचें, दलित प्रेरणा स्थल के पास लग सकता है जाम, यहां पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर होने वाले अंबेडकर जयंती कार्यक्रम से पहले शनिवार, 6 दिसंबर के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास जाम- India TV Hindi
Image Source : PTI नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास जाम

नोएडा: ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास ट्रैफिक डायवर्जन के लिए  एडवाइजरी जारी की है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर को नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के, मीडियम और भारी सामान ढोने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इन गाड़ियों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अगर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली ट्रैफिक को कालिंदी कुंज और सेक्टर की अंदरूनी सड़कों – सेक्टर 37, सेक्टर 18, सेक्टर 16 और फिर चिल्ला बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बर्ड फीडिंग पॉइंट पर दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर 18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इन सड़कों पर रूट रहेगा डायवर्ट

दलित प्रेरणा स्थल के लिए नोएडा एलिवेटेड रोड से आने वाले वाहनों को भी सेक्टर 28 में कार मार्केट के पास बाईं ओर डायवर्ट किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि यात्री यू-टर्न लेकर कैप्टन विजयंत थापर मार्ग पर मेट्रो लाइन के नीचे से होते हुए सेक्टर 15 और चिल्ला बॉर्डर पहुंच सकते हैं। नोएडा,ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ वगैरह से हजारों लोगों के नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर आने की उम्मीद है।  

कहां-कहां पर रहेगा डायवर्जन रूट

  1.  दिल्ली से मालवाहक गाड़ियां: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे से ज़ीरो पॉइंट, परी चौक, कसना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट की जाएंगी।
  2. कालिंदी कुंज, दिल्ली - सेक्टर 18 नोएडा, मयूर विहार से ट्रैफिक: सेक्टर 37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर 15 गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा।
  3.  ग्रेटर नोएडा - नोएडा (नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते): महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर 15 गोलचक्कर से दिल्ली और गाजियाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  4.  ग्रेटर नोएडा - सेक्टर 18 नोएडा (बर्ड फीडिंग तिराहा के रास्ते): फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18, फिर रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर, या एलिवेटेड सेक्टर 18 अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।
  5.  नोएडा - ग्रेटर नोएडा: सेक्टर 14A फ्लाईओवर से ट्रैफिक सेक्टर 15 गोलचक्कर, फिर रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक और सेक्टर 37 से डायवर्ट किया जाएगा।
  6.  परी चौक - दिल्ली: ट्रैफिक सेक्टर 128 कट, सर्विस रोड और हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर 62 मॉडल टाउन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  7.  DND की ओर: सेक्टर 60 एलिवेटेड रोड, सेक्टर 18 अंडरपास, या फिल्म सिटी फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने वाले वाहन सेक्टर 28 कार मार्केट, बॉटनिकल गार्डन टर्न-ऑफ, अट्टा चौक और रजनीगंधा चौक से डायवर्ट होकर सेक्टर 18 अंडरपास पर वापस मिलेंगे।