A
Hindi News उत्तर प्रदेश वैलेंटाइन डे पर लड़के ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, दोनों की कार के अंदर मिली लाश-VIDEO

वैलेंटाइन डे पर लड़के ने लड़की को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, दोनों की कार के अंदर मिली लाश-VIDEO

कार के अंदर लड़का और लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कार के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस की टीम ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार के अंदर मिली लड़के और लड़की के शव- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT कार के अंदर मिली लड़के और लड़की के शव

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर नोएडा में कार के अंदर लड़के और लड़की की लाश मिली है। दोनों को गोली लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, शुरूआती जांच में लगता है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। 

लड़के के हाथ में थी पिस्टल

कार के अंदर लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है, जिससे पुलिस ने ये आशंका जताई है। पुलिस की टीम ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।

पुलिस के रिकॉर्ड में लापता था युवक

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की दिल्ली में मिसिंग रिपोर्ट लिखी गई थी। ये पूरी घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 की है। पुलिस की टीम सभी एंगलों में मामले की जांच कर रही है। कार जिस तरफ से आ रही थी, उस तरफ के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

दिल्ली के नंबर से रजिस्टर्ड है कार

घटना वाली कार में रजिस्टर्ड नंबर दिल्ली का है। पुलिस की टीम कार के नंबर को ट्रैस कर इसके मालिक का पता लगाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। क्योंकि मृतक लड़के के खिलाफ दिल्ली पुलिस में पहले से ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें: 

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या, दागी गईं 10 गोलियां

कश्मीर की गलियों में चिपकाए गए वांटेड आंतकियों के पोस्टर, जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह का भी नाम