उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मारपीट का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि एक यूट्यूबर को गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वह सड़क पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ पिटाई का वीडियो
पुलिस ने कहा कि आरोपी राजवीर सिसोदिया को नोएडा फेज-3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। घटना तब सामने आई जब विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
पुलिस के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में हुई घटना के बारे में वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिशोदिया के खिलाफ बीएनएस धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने या कोई अन्य अपराध करने के लिए उकसाने के इरादे से किसी अन्य व्यक्ति का जानबूझकर अपमान करना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार कर शुरू की कानूनी कार्रवाई
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार रात कहा, 'वायरल वीडियो और पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर राजवीर सिसोदिया को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच जारी है। अधिकारी झगड़े से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।'
इनपुट- पीटीआई