1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: शादी समारोह में फट गई कॉफी मशीन, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

UP: शादी समारोह में फट गई कॉफी मशीन, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

यूपी के शाहजहांपुर में एक शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल है।

शादी समारोह में फटी कॉफी मशीन।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE शादी समारोह में फटी कॉफी मशीन।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह का माहौल अचानक से मातम में बदल गया। जिले के मदनापुर इलाके में एक विवाह समारोह के दौरान कॉफी मशीन फट गई। कॉफी मशीन फटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान कॉफी बनाने वाले सुनील के तौर पर हुई है, जबकि घायल व्यक्ति वहीं पास में खड़ा था, जिसकी पहचान सचिन के रूप में हुई है। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

कॉफी बनाते समय हुआ हादसा

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बरुआ पेहना गांव में अंकित नामक व्यक्ति की बहन की बारात सोमवार को फर्रुखाबाद के शमशाबाद से आई थी। इसी शादी समारोह में सुनील नामक व्यक्ति कॉफी बना रहा था। देर रात उसकी कॉफी मशीन तेज आवाज के साथ फट गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कॉफी बना रहे 30 वर्षीय सुनील की मौत हो गई, जबकि पास में ही खड़ा एक अन्य व्यक्ति सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कानपुर में तीन लोगों की मौत

दूसरी तरफ यूपी के कानपुर में भी सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। मंगलवार को सुबह में ये बस हादसे का शिकार हो गई। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। ये पूरा हादसा कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

एक करोड़ का इनामी माओवादी हिडमा मुठभेड़ में ढेर, कुल 6 माओवादियों को उतारा मौत के घाट

जमानत पर पर छूटे थे RLD जिलाध्यक्ष के 4 भाई, समर्थकों ने किया स्टंट और आतिशबाजी; 15 गिरफ्तार, 8 वाहन सीज