1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल, क्या है बुंदेलखण्ड की 4 सीटों का गणित?

लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल, क्या है बुंदेलखण्ड की 4 सीटों का गणित?

लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल सामने आया है। इस पोल को एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया गया है। इस स्टोरी में हम बुंदेलखण्ड की 4 सीटों के बारे में जानेंगे।

लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लोकसभा चुनाव पर INDIA TV-CNX का ओपिनियन पोल।

लखनऊ: यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों का हाल जानने के लिए इंडिया टीवी-CNX ने ओपिनियन पोल किया है। ये ओपिनियन पोल एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों के बीच कराया गया है। यहां हम बुंदेलखण्ड की 4 सीटों के बारे में जानेंगे। 

ओपिनियन पोल में किसे कितनी सीटें?

ओपिनियन पोल के मुताबिक, बुंदेलखण्ज की 4 सीटों में NDA को सभी चारों सीटों पर जीत मिलती दिख रही हैं। वहीं INDI गठबंधन को बुंदेलखण्ड में भी एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। इसके अलावा इस बार के चुनाव में पूरे बुंदेलखण्ड में बीजेपी पूरी तरह से अपनी बढ़त बनाए हुए है।

बुंदेलखण्ड की सभी 4 सीटों का हाल-

  1. जालौन- इस सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। अगले चुनाव में भी यहां से भाजपा जीत दर्ज कर सकती है।
  2. झांसी- इस सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा नेता उमा भारती ने इस सीट पर टिकट की मांग भी की है। 
  3. हमीरपुर- भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखण्ड की हमीरपुर सीट पर भी कब्जा कर सकती है। 
  4. बांदा- पिछली बार भाजपा के लिए ये सीट जीतना काफी मुश्किल सीट था। भाजपा ने ये सीट जीत ली थी। वहीं इस बार भी भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।