1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी अहम है BJP का प्रदेश अध्यक्ष पद', पंकज चौधरी ने क्यों कही ऐसी बात

'सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी अहम है BJP का प्रदेश अध्यक्ष पद', पंकज चौधरी ने क्यों कही ऐसी बात

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी अधिक महत्वपूर्ण पद है। जानिए उन्होंने ऐसा दावा क्यों किया।

Pankaj Chaudhary- India TV Hindi
Image Source : @MPPCHAUDHARY/X पकंज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट के चीफ पंकज चौधरी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पद अखिलेश यादव की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। अखिलेश यादव और विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला बोलते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी और कांग्रेस जैसी कई पार्टियों का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उनके कार्यकर्ता को अपने-अपने परिवारों में पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पास अखिलेश यादव की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहीं ज्यादा अहम पद है।

पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

इसके अलावा, पंकज चौधरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट करके कहा, 'आज ब्रज क्षेत्र प्रवास के दौरान आगरा पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य 'स्वागत समारोह' में सम्मिलित हुआ। कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और संगठन के प्रति अटूट समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।'

ब्रज क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पंकज चौधरी

यूपी बीजेपी के चीफ पंकज चौधरी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि आज ब्रज क्षेत्र प्रवास के दौरान आदरणीय दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम (फरह), मथुरा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया, उससे मैं अत्यंत अभिभूत हूं।

मथुर पहुंचकर पंकज चौधरी ने क्या कहा?

मथुरा दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने ये भी लिखा कि आज ब्रज क्षेत्र के प्रवास के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा मथुरा में प्रवेश के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और संगठन के प्रति अटूट समर्पण ही हमारी वास्तविक शक्ति है।

ये भी पढ़ें- 

बांग्लादेश में ईशनिंदा के झूठे आरोप लगाकर कट्टरपंथी हिंदुओं को बना रहे निशाना, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

बांग्लादेश में बवाल: सिंगर जेम्स के कंसर्ट पर भीड़ का हमला, ईंट-पत्थर फेंके, 20 घायल