A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंटरनेशनल पैरा एथलीट्स चिराग त्यागी का मर्डर, गाजियाबाद में मिला शव; एशियन गेम्स के लिए किया था क्वालीफाई

इंटरनेशनल पैरा एथलीट्स चिराग त्यागी का मर्डर, गाजियाबाद में मिला शव; एशियन गेम्स के लिए किया था क्वालीफाई

इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाडी चिराग त्यागी की शनिवार को गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। चिराग का शव हिंडन क्षेत्र में साईं उपवन में मिला। उनकी पीठ पर गोली क निशान मिला है। चिराग त्यागी गाजियाबाद के रहने वाले थे।

पैरा खिलाडी चिराग त्यागी। दूसरी तस्वीर में कोच से पूछताछ करती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पैरा खिलाडी चिराग त्यागी। दूसरी तस्वीर में कोच से पूछताछ करती पुलिस

गाजियाबाद में पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, चिराग त्यागी का शव साईं उपवन में मिला। चिराग मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली के रहने वाले थे। मामले की सूचना मिलते एसीपी उपासना पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। एसीपी मृतक की प्रेमिका, कोच और परिजनों से पूछताछ कर रही हैं। 

डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्यता यह मामला मर्डर का लग रहा है। सीसीटीवी के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिराग त्यागी ने पैरा एशियन गेम्स 2026 के लिए किया था क्वालीफाई 

वह 100 मीटर और 400 मीटर दौड में भाग लेते थे। चिराग ने नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया। एक एथलीट के रूप में उनकी खास पहचान थी। बेंगलरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में 26 से 28 मर्ड तक 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता हई थी। इसमें गाजियाबाद के 6 पैरा खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। साथ ही एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफारई किया था। एशियन गेम्स जापान में 18 से 24 अक्ट्रबर के बीच होंगे। इस प्रतियोगिता में चिराग त्यागी ने 400 मीटर दौड में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में रजत पदक जीतकर पैरा एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया था। 

बेंगलुरु से कल पहुंचे थे दिल्ली

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सेथली गांव में रहने वाले मनोज त्यागी किसान हैं। चिराग त्यागी उनके इकलौते बेटे थे। चिराग त्यागी के सगे चाचा दीपक त्यागी ने बताया कि एक सप्ताह पहले चिराग घर से बेंगलुरु में कैंप में गए थे। वहां एक सप्ताह रुकने के बाद 29 मई को दिल्ली पहुंचे थे। वहां वह नेहरू स्टेडियम में रुके थे। आज सुबह चिराग से फोन पर मेरी बात हई थी। भतीजे ने मुझे बताया था कि मैं 3 बजे तक घर आऊंगा। लेकिन, दोपहर बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद गाजियाबाद की कोतवाली पुलिस ने सूचना दी कि चिराग के साथ घटना हो गई है, आप लोग थाने आ जाइए। यहां पता चला कि चिराग की हत्या कर दी गर्ड है। शव कोतवाली क्षेत्र के साईं उपवन के पास मिला है। फिलहाल चिराग के परिजन, कोच और साथी खिलाड़ी कोतवाली में मौजूद हैं।

रिपोर्ट- जुबैर अख्तर, गाजियाबाद

ये भी पढ़ेंः यूपीः सुल्तानपुर में जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने पिता का गला दबाकर मार डाला, शव नाले में फेंका; पोते के साथ अरेस्ट