1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हैवान पति की करतूत! धारदार हथियार से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, ये थी वजह

हैवान पति की करतूत! धारदार हथियार से काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, ये थी वजह

Husband Cuts Wife Nose: पीलीभीत में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। इस घटना में पत्नी लहूलुहान हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जानें ये पूरा मामला क्या है।

husband cuts wife nose- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT पीलीभीत में एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की नाक काट ली।

Pilibhit Crime News: यूपी के पीलीभीत में चौंका देने वाली वारदात हुई है। दरअसल, यहां के बिलसंडा ब्लॉक में एक पति की कूरता देखने को मिली है। महेशपुर गांव में नशे की हालत में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक धारदार हथियार से काटकर अलग कर दी। जानें ये पूरा मामला क्या है।

मामूली विवाद के बाद काटी पत्नी की नाक

बता दें कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अमन कुमार नामक शख्स ने किसी बात पर विवाद होने के बाद अपनी पत्नी की नाक काट ली। इस दौरान, महिला लहूलुहान हो गई। फिर आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

नाक काटने के बाद फरार हुआ आरोपी पति

गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन पहले पीएचसी दियोरिया ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी में विवाद के बाद यह घटना हुई। आरोपी अमन फिलहाल फरार है। पीड़िता की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

वहीं, पीड़िता ने बताया कि मेरे पति ने मेरी नाक काट ली है। मैं किसी से भी बात करती थी तो वह मुझ पर शक करते थे। मैं चाहे किसी महिला से बात करूं या पुरुष से, वह शक करते थे। इसी वजह से विवाद हुआ था।

आरोपी को जेल भेजेंगे- एसपी माधव

पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि देवरिया कलां का एक प्रकरण जो है वो पुलिस के संज्ञान में आया है। उसमें पति ने पत्नी की धारदार हथियार से नाक काट ली है। इलाज के लिए उन्हें बरेली रेफर किया गया है। इस संबंध में पुलिस की तरफ से उनसे संपर्क कर तहरीर ली जा रही है। उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

(इनपुट- कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने किया 12 IPS अफसरों का तबादला; जानें कहां किसको मिली तैनाती