1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रख कर करें खरीददारी...', जानिए क्यों UP की दुकानों में चिपका ये नोटिस?

'कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रख कर करें खरीददारी...', जानिए क्यों UP की दुकानों में चिपका ये नोटिस?

दुकानों के अंदर अब कोई भी महिला और पुरुष चेहरा ढक कर या मास्क लगाकर शॉपिंग नहीं कर सकता है। दुकानों के बाहर खास नोटिस चिपकाई गई है। इसमें पुलिस भी दुकानदारों की सहायता कर रही है।

दुकानों में चिपका नोटिस- India TV Hindi
Image Source : ANI दुकानों में चिपका नोटिस

अब दुकान के अंदर खीरददारी करनी है तो चेहरा खुला रखना पड़ेगा। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए झांसी के सिपरी बाजार इलाके के ज्वैलर्स ने नोटिस लगाए हैं। इन नोटिस में कहा गया है 'कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रख कर खरीददारी करें।' दुकानदारों ने कहा कि कि वे दुकान में चेहरा ढके हुए लोगों को अंदर नहीं आने देंगे।

शुरू किया गया खास अभियान

झांसी के सर्राफा सिपरी बाजार के अध्यक्ष, उदय सोनी ने कहा, 'हाल ही में हमने एक अभियान शुरू किया है। हमने अपनी दुकानों पर आने वाले सभी लोगों से खरीदारी करते समय अपना चेहरा खुला रखने का खास अनुरोध किया है।'

तेजी से बढ़ रही शरारती तत्वों की संख्या

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'चूंकि सोने और चांदी की कीमतें बढ़ गई हैं, इसलिए शरारती तत्वों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। सरकार और प्रशासन ने भी हमें अपनी दुकानों में कैमरे लगाने की सलाह दी है। सभी ने हमारा साथ दिया है।'

चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम

इस तरह के नोटिस चिपकाए जाने से सर्राफा कारोबारी और दुकानदारों का मानना है कि इससे चीरी को घटनाओं में लगाम लगाई जा सकती है। कई बार ग्राहक चेहरा ढक कर दुकानों के अंदर आते हैं और खरीरदारी के बहाने ज्वेलरी चुरा ले जाते हैं। इससे अब उनका चेहरा साफ तौर पर सीसीटीवी में नजर आएगा, इस डर से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी।