1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल की 'पत्थरबाज लेडी' गिरफ्तार, पुलिस पर छत से फेंक रही थी पत्थर; वीडियो से हुई पहचान

संभल की 'पत्थरबाज लेडी' गिरफ्तार, पुलिस पर छत से फेंक रही थी पत्थर; वीडियो से हुई पहचान

संभल पुलिस ने एक महिला को पथराव करने के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस की टीम पर हंगामे के दौरान पथराव कर रही थी, जिसका पुलिस ने वीडियो भी बनाया था।

पत्थर फेंकने वाली महिला गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पत्थर फेंकने वाली महिला गिरफ्तार।

संभल: जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हंगामा हो गया था। इस हंगामे के दौरान पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हंगामे के दौरान कुछ महिलाओं ने भी पुलिस की टीम पर पथराव किया था। उस दौरान पुलिस ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें एक महिला छत पर से पुलिस के ऊपर पथराव कर रही थी। अब वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान की है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

छत पर से किया था पथराव

संभल में हुई हिंसा के दौरान एक मकान की छत से पुलिस पर पथराव करने वाली महिला पत्थरबाज को नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पथराव के दौरान पुलिस ने वीडियो बनाया था और अब उसी वीडियो से महिला की पहचान हुई है। बता दें कि संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हिंसा हुई थी। इस दौरान हजारों की भीड़ ने सड़क पर उतरकर पुलिस पर पथराव, फायरिंग और वाहनों में आगजनी की थी। इस दौरान महिलाओं ने भी छतों से पुलिस पर पथराव किया था। 

पुलिस ने वीडियो से की पहचान

हिंदूपुरा खेड़ा में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ही डीएम और एसपी पर भी महिलाओं ने छतों से पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी महिलाओं की तलाश में पुलिस जुटी थी। पथराव केे समय पुलिस ने वीडियो बनाया था, जिसमें एक महिला पुलिस पर मकान के ऊपर से पथराव करते नजर आ रही थी। इस महिला की पहचान में पुलिस जुटी हुई थी। महिला की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक पथराव करने वाली महिला की शिनाख्त जिकरा के रूप में हुई है, जो हिंदूपुरा खेड़ा इलाके की रहने वाली है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दिल्ली-NCR में फिर बारिश, बढ़ेगी ठंड; हवा में सुधार के बाद हटा GRAP-3, पढ़े पूरी डिटेल