आगरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, 7 लोग गिरफ्तार
सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस को सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस शास्त्रीपुरम सेक्टर सी स्थित कॉल सेंटर पर पहुंची और इस दौरान वहां काम कर रहे कॉल सेंटर के मुख्य संचालक एवं छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
