A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिस पर लगा था अजीत सिंह की हत्या का आरोप, उसी 'प्रदीप कबूतरा' को राजभर की पार्टी में किया गया शामिल, गर्माया विवाद

जिस पर लगा था अजीत सिंह की हत्या का आरोप, उसी 'प्रदीप कबूतरा' को राजभर की पार्टी में किया गया शामिल, गर्माया विवाद

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में प्रदीप सिंह कबूतरा को बड़ा सा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर खुद मौजूद रहे। कबूतरा हत्याकांड में भी शामिल है।

प्रदीप सिंह कबूतरा सुभासपा में शामिल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्रदीप सिंह कबूतरा सुभासपा में शामिल

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में मंगलवार को प्रदीप सिंह कबूतरा के शामिल होने से विवाद हो गया। प्रदीप सिंह कबूतरा अजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी है। यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ में प्रदीप सिंह कबूतरा को पार्टी में शामिल कराया।

अजीत सिंह की गोली मारकर हुई थी हत्या

कबूतरा आजमगढ़ का रहने वाला है। लखनऊ में 2021 में ब्लाक प्रमुख के पति अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कबूतरा भी आरोपी बनाया गया था। कबूतरा पर शूटरों को शरण देने का आरोप था।

अब्बास अंसारी भी राजभर की पार्टी से विधायक

कबूतरा ने इस मामले में कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया था। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी पहले से ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं। अब्बास अंसारी भी विवादों में रहते हैं।

पूर्वांचल में हैं ओपी राजभर की पार्टी का जनाधार

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक प्रमुख ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) नेता हैं। यूपी सरकार में मंत्री भी हैं। साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी सुभासपा (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी का मुख्य आधार पूर्वांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के राजभर समाज तथा अन्य पिछड़े वर्गों में माना जाता है।

 

ये भी पढ़ें: 

Monsoon Update: कब आएगा मानूसन? सामने आ गई तारीख, IMD ने बताया पूरा शेड्यूल, गर्मी से मिलने वाली है बड़ी राहत

छात्रा से रेप के आरोपी के जेल से छूटते ही समर्थकों ने बरसाए फूल, कंधे पर बैठाकर लाए बाहर, जुलूस भी निकाला-VIDEO