माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उमर के जिस प्रिजन वैन के पीछे पीछे गाड़ियां चल रही थी, उन गाड़ियों ने न केवल ट्रैफिक नियम तोड़े थे, बल्कि टोल पर भी गाड़ियां नहीं रोकी। आरोप तो यहां तक है कि इसी दौरान टोल कर्मी को कुचलने का प्रयास भी किया गया। टोल मैनेजर ने प्रतापगढ़ के हथिगवा थाने में गाड़ी के नम्बरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में CCTV से दो स्कॉर्पियो का पता चला है। ये स्कॉर्पियो प्रयागराज की थी और प्रतापगढ़ पुलिस ने दोनों को जब्त कर लिया। अब उन्हें सीज भी कर दिया गया है।
उमर की गाड़ी के पीछे चल रहा था करीब 50 गाड़ियों का काफिला
उमर अहमद को जब लखनऊ से लाया जा रहा था, तब 50 के करीब गाड़ियां पुलिस वैन का पीछा कर रही थी। गाड़ियों से हूटर बजाये जा रहे थे। इसी दौरान टोल को पुलिस वैन ने जैसे ही पार किया, वैसे ही प्राइवेट गाड़ियां भी निकलने का प्रयास करने लगी। जब उन्हें रोका गया तो गाड़ी में सवार लोगों ने धमकी दी और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। अब पुलिस ने दो गाड़ियों को ट्रेस करके प्रयागराज के कसारी मसारी से बरामद करके प्रतापगढ़ के हथिगवा थाने में सीज कर दिया हैं। प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया की टोल कर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दो वाहन पकड़े गए हैं बाकी वाहनों के बारे में पता किया जा रहा है।
8 अगस्त को नवाबगंज टोल बूथ की है घटना
इस बीच आपको जानकारी दे दें कि आठ अगस्त को एनएच 19 पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगे बैरियर पर अजीत और अंशुमन शुक्ला थे। करीब 3:50 बजे टोल बूथ नंबर तीन पर उमर अहमद को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ जेल से पुलिस एस्कॉर्ट में लाया जा रहा था। सरकारी वाहनों के बाद कई वाहन पीछे साथ में गुजरे। इसमें सफेद महिंद्रा एक्सयूवी नंबर UP 32NJ 1458, ब्लैक रंग की क्रेटा UP 70 HP 8416 और उसके पीछे चल रहे 25 से 30 वाहनों ने बगैर टोल दिए, तेज रफ्तार टोल प्लाजा बूम बैरियर को तोड़कर निकलने लगे। टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वाहनों में बैठे लोगों द्वारा टोलकर्मियों को गालियां और धमकी दी गई।
अतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में हो गई थी मौत
गौरतलब है कि हाल ही में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत हो गई थी। डिवाइडर से कार टकराने की वजह से ये हादसा हुआ था। वह जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था। अबान अहमद, अतीक का सबसे छोटा बेटा था। अबान अहमद की तेज रफ्तार कार झांसी-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
यह भी पढ़ें
आम के बाग में मिला युवती का शव, मां का आरोप- प्रेमी ने मार डाला, 3 महीने की प्रेग्नेंसी की बात भी सामने आई
UP चुनाव से पहले CM योगी की बड़ी तैयारी, महिलाओं को 50 हजार देने का प्लान, अखिलेश बोले- हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत