1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, धरने पर बैठे राज्य मंत्री ने उठाया ये मुद्दा

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, धरने पर बैठे राज्य मंत्री ने उठाया ये मुद्दा

राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर हैं। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया है और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया है और पीएम मोदी की मां के अपमान का मुद्दा उठाया है।

Rae Bareli- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER INPUT रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह धरने पर बैठे

रायबरेली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर हैं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। दिनेश प्रताप सिंह ने इस दौरान पीएम मोदी की मां के अपमान का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। मंत्री ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इस दौरान “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे गूंजे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मंत्री और समर्थकों को समझाने में जुटे। पूरा मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलुपुर हाईवे का बताया जा रहा है। 

राहुल गांधी के रायबरेली आगमन से पहले ही जिले का माहौल गरमा गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

रायबरेली में राहुल गांधी को लेकर लगे विवादित पोस्टर

यूपी के रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे से पहले ही विवादित पोस्टर लग गए थे, इन पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी को कलयुग का भगवान बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।" फोटो में तेजस्वी यादव को भगवान ब्रह्मा का दर्जा दिया गया है और राहुल गांधी को भगवान विष्णु का दर्जा दिया गया है। वहीं अखिलेश यादव को भगवान महेश का अवतार बताया गया है।

इन पोस्टरों को लगाने वाले का नाम राहुल निर्मल बागी बताया जा रहा है। वो सपा के लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव पद पर हैं। (इनपुट: डीएम सिंह)