1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'वक्फ अधिनियम का विरोध करने वाले मूर्ख हैं', कथावाचक रामभद्राचार्य ने दिया बयान

'वक्फ अधिनियम का विरोध करने वाले मूर्ख हैं', कथावाचक रामभद्राचार्य ने दिया बयान

वक्फ संशोधन अधिनियम को लोकसभा और राज्यसभा से पास कर दिया गया है और राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके खिलाफ देशभर में मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसपर अब रामभद्राचार्य ने अपनी टिप्पणी की है।

Rambhadracharya remark on those who protest against Waqf amendment bill - India TV Hindi
Image Source : PTI कथावाचक रामभद्राचार्य

प्रसिद्ध रामकथावाचक और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने वालों को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने वाले मूर्ख हैं। रामभद्राचार्य ने यमुना नदी के प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली की पूर्व सरकार द्वार ठोस कदम नहीं उठाए जाने की आलोचना की। दरअसल रामभद्राचार्य वृंदावन में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे जब पत्रकारों ने सवाल किया कि वक्फ संशोधन कानून लागू होने के बावजूद लोग इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं? इसके जवाब में रामभद्राचार्य ने कहा कि वे (प्रदर्शनकारी) मूर्ख हैं। 

यमुना की सफाई पर क्या बोले रामभद्राचार्य?

बता दें कि वक्फ संशोधन अधिनियम को लोकसभा और राज्यसभा से पास कराए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू के पास भेजा गया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मु्र्मू ने भी इस बिल को मंजूरी दे दी और अब यह कानून की शक्ल ले चुका है। इसके खिलाफ मुस्लिम संगठनों द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वक्फ अधिनियम के खिलाफ कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी दौरान रामभद्राचार्य ने यमुना नदी के सफाई के मामले पर कहा कि मैं दिल्ली में यमुना की सफाई ना होने से दुखी हूं। मैं तो बलपूर्वक वहां के नेताओं को कहूंगा कि जल्द से जल्द यमुना के साफ-सफाई का काम शुरू कर दें। अब देरी ठीक नहीं।

मुर्शिदाबाद में हिंसा

बता दें कि वक्फ संसोधन विधेयक पास होने के बाद से ही इस नए कानून की विपक्षी दलों द्वारा आलोचना की जा रही है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, जिसपर सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करने वाला है। वहीं मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम संगठनों द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुर्शिदाबाद में आज हिंसा की और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की है।

(इनपुट-भाषा)