A
Hindi News उत्तर प्रदेश यूपीः कोर्ट में बयान दर्ज कराने से पहले रेप पीड़िता की हत्या, हफ्ते पहले बॉयफ्रेंड ने कराया था अबॉर्शन

यूपीः कोर्ट में बयान दर्ज कराने से पहले रेप पीड़िता की हत्या, हफ्ते पहले बॉयफ्रेंड ने कराया था अबॉर्शन

फतेहपुर के एक खेत में रेप पीड़िता का शव मिला है। शव पर चोट के निशान है। हत्या का आरोप युवती के प्रेमी पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच करती पुलिस- India TV Hindi Image Source : REPORTER जांच करती पुलिस

फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर एक युवती का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा रखा था और कोर्ट में बयान भी होना था।  उसके पहले उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चेहरे पर चोट के निशान मिले

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का शव गांव से करीब एक किमी दूर एक चने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों  के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे वह सो गई थीं। इसी दौरान बेटी घर से निकल गई। खोजबीन के बाद रात करीब ढाई बजे वह अचेत अवस्था में खेत में मिली। चेहरे व गले पर काले चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मां ने गांव के सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया। बताया कि इस संबंध में 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ ब्रजमोहन ने बताया कि मामले के खुलासे के लिये टीमें गठित की गई है।

आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

युवती ने बीते 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक में जान देने की कोशिश की थी। आरपीएफ जवानों ने युवती को देख बचा लिया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती ने सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में ले रखा था। इसी बीच सोमवार को युवती का शव मिलने से मामला पेचीदा हो गया।

रिपोर्ट- उमेश चन्द्रा,फतेहपुर