A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में गर्मी का Red Alert, दिल्ली में Orange Alert, अगले तीन दिनों तक रहें सतर्क, IMD की चेतावनी

यूपी में गर्मी का Red Alert, दिल्ली में Orange Alert, अगले तीन दिनों तक रहें सतर्क, IMD की चेतावनी

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू चल रही है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में भी तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा मौसम- India TV Hindi
Image Source : PTI कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 23 मई तक उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और पूर्वांचल में उमस भरी गर्मी के साथ-साथ भीषण लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, पूरे राज्य में रातें गर्म रहेंगी। यूपी के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जहां रात में भी तापमान में गिरावट नहीं आएगी। इस दौरान तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। 

दिल्ली में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल रही है, जिसके चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए अपनी चेतावनी को "येलो" अलर्ट से "ऑरेंज" अलर्ट में अपग्रेड कर दिया है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है, और उसके बाद भी लू जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली में अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस सप्ताह दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग लू की घोषणा तब करता है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है।

क्या बरतें सावधानी

  • गर्मी से बचें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढकें, टोपी या छाता का उपयोग करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं और जितनी बार संभव हो उतनी बार पिएं, भले ही प्यास न लगी हो।
  • घर और वाहनों में अग्निशामक यंत्र रखें।