A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका से हुई कहासुनी, तो उसके दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

प्रेमिका से हुई कहासुनी, तो उसके दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल प्रेमिका से हुई कहासुनी के बाद युवक ने उसके दुपट्टे से लटककर अपनी जान दे दी।

Saharanpur After argument with his girlfriend the young man committed suicide by hanging himself wit- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से कहासुनी के बाद उसके ही दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र के कुरडीखेडा बारूगढ मार्ग पर अपने खेत जा रहे किसानों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा और उसके पास में ही एक युवती रोती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

प्रेमिका के दुपट्टे से लटकर युवक ने की आत्महत्या

जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी के मुताबिक, मौके पर मौजूद युवती ने पुलिस को बताया कि बारूगढ गांव का रहने वाला समरेज (20) उसका प्रेमी था और उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि युवक व युवती दोनों अलग-अलग धर्म के हैं और दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अधिकारी ने बताया कि युवक और युवती रविवार सुबह अपने घर के पास ही एक खेत पर मिले थे, जहां दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इस दौरान युवक, युवती के गले से दुपट्टा खींच कर भाग गया और पेड़ पर चढ़कर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

पत्नी ने की पति की हत्या

बता दें कि इससे पूर्व यूपी के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाली एक खबर सामने आई थी। एक पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर डाली और हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी ने मृतक के परिवार को पति की मौत की झूठी कहानी सुना दी। पत्नी शिवानी ने दो दिन पहले ससुराल में अपने परिजनों को बताया कि उसके पति दीपक की मौत हो गई है और मौत की वजह हार्ट अटैक है लेकिन जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो मामला कुछ और ही निकला। दीपक की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे से सभी सन्न रह गए और पहले तो किसी को लगा ही नहीं कि शिवानी ऐसा कर सकती है।