1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में जीजा साले के बीच जमकर चले लात-घूसे, रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट का LIVE वीडियो देखें

यूपी में जीजा साले के बीच जमकर चले लात-घूसे, रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा, मारपीट का LIVE वीडियो देखें

फ़िरोज़ाबाद में एक युवक अपने ही जीजा की जमकर धुनाई कर दी। रोड पर दोनों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जीजा साले के बीच जमकर चले लात-घूसे- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जीजा साले के बीच जमकर चले लात-घूसे

फ़िरोज़ाबादः यूपी के फ़िरोज़ाबाद के मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर परिसर में जीजा साले के बीच जमकर घूसे चले हैं। घटना से अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी। इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में अभी तक दोनों तरफ से कोई शिकायत दर्ज कराने की कोई सूचना नहीं है।

ट्रामा सेंटर परिसर और रोड बना अखाड़ा

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर करीव साढ़े 12 बजे फ़िरोज़ाबाद का सरकारी ट्रामा सेंटर परिसर युद्ध का मैदान उस समय बन गया। जब जीजा साले के बीच लात घूसे चल गए। दोनों के बीच इस कदर मारपीट हुई कि लड़ते लड़ते दोनों पक्ष अस्पताल के बाहर रोड तक आ गए। करीब 10-12 मिनट तक अस्पताल के अंदर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। मारपीट का लाइव वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साला प्रवीण कुमार की मानें तो उदय राज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है जिसको लेकर बेटी ने फांसी लगा ली थी। इलाज के दौरान जीजा साले भिड़ गए।

पत्नी के साथ मारपीट करता है पति

आरोप है कि जीजा आये दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। जिससे वह बिगत दिन पूर्व फांसी लगा ली। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इसी दौरान जीजा और साले में इसी बात को लेकर तनातनी हो गई और देखते ही देखते दोनों में झगड़ा शुरू हुआ और बात मारपीट तक आ गई।

 जानवर चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या 

वहीं, अलीगढ़ जिले मंडराक क्षेत्र के नगला मंदिर गांव में मवेशी चोरी के आरोपी एक अज्ञात व्यक्ति की ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। नगर मंदिर गांव में मंगलवार की रात ग्रामीणों ने भैंस चुराने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी। 

रिपोर्ट- लवकुश शर्मा, फ़िरोज़ाबाद