1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ''अमेठी में हार से राहुल गांधी इतना डर गए थे कि रायबरेली से भी लड़ने के मूड में नहीं थे'', सपा सांसद का बड़ा बयान

''अमेठी में हार से राहुल गांधी इतना डर गए थे कि रायबरेली से भी लड़ने के मूड में नहीं थे'', सपा सांसद का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाग गए थे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट-शेयरिंग को लेकर INDIA गठबंधन के सहयोगियों के बीच खींचतान जारी है।

राहुल गाधी और शिवपाल सिंह पटेल- India TV Hindi
Image Source : PTI AND ANI राहुल गाधी और शिवपाल सिंह पटेल

यूपी में चुनावी दंगल का बिगुल बजने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर घमासान तेज हो गया है। यूपी के प्रतापगढ़ से सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल (एसपी सिंह पटेल) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें देना मतलब चुनाव से पहले ही उतनी सीटे हार जाने के बराबर है।

कांग्रेस को 50 सीटें ही मिलनी चाहिए

सपा सांसद ने कहा कांग्रेस के 2022 और 2024 के स्ट्राइक रेट के मुताबिक 30-35 सीटें ही बनती हैं लेकिन फिर भी अखिलेश यादव दरियादिली दिखाएं तो 50 से ज्यादा सीटें कांग्रेस को नहीं मिलनी चाहिए।शिवपाल सिंह पटेल ने दावा किया कि ना तो कांग्रेस के पास कैंडिडेट है और ना ही जनाधार। कांग्रेस के लिए 50 सीटें बहुत हैं। 

रायबरेली से भी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे राहुल

सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने राहुल गांधी पर भी बड़ा अटैक किया है और कहा कि राहुल गांधी 2024 में अमेठी से भाग गए थे। राहुल इतने डरे इतने थे कि रायबरेली से भी चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें समझाया, तब जाकर वे चुनाव रायबरेली से चुनाव लड़ने को तैयार हुए। सपा ने पूरी ताकत लगाई तब जाकर राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव जीते। वरना उन्होंने फिर से साउथ से लड़ने का निश्चय कर लिया था। ऐसे में यूपी में सपा के सामने कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है।

सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश जी ने समझाया कि यह आपकी परंपरागत सीट है। हम चाहते हैं कि आप यहां से लड़े और बहुत दिन तक ऊहा पोह में रहा तो अखिलेश यादव जी ने कहा कि अगर आप नहीं लड़ेंगे तो हम अपना कैंडिडेट उतार रहे हैं। तब फिर वो तैयार हुए। सबने मेहनत की। अपने वोटर से कहा पूरी ताकत से राहुल गांधी को जिताओ। वो खुद हम लोगों पर आश्रित हैं। कांग्रेस भी समझती है कि यहां पर उनका कोई जनाधार नहीं है। कुछ छोटे नेता बोलते रहते हैं कि हमें 150 सीट चाहिए। ये उचित नहीं है। यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है। 

यहां देखें वीडियो

कांग्रेस 150 सीटों पर लड़ना चाहती है चुनाव

बता दें कि यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र गौतम ने हाल ही में कहा था कि 150 प्लस से कम सीट पर मंजूर नहीं होगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपने प्रभारी के बयान पर सहमति जताई थी। सपा ने क्लियर मैसेज भेजा था कि कांग्रेस तय कर ले उसे सपा से लड़ना है या भाजपा से। अखिलेश यादव ने भी आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि बात सीट की नहीं जीत की है। कितनी सीटें या कौन सी सीटें किसके पास जा रही हैं। इसमें उलझने के बजाय तय करना है कि जीत गठबंधन की हो।

इनपुट- एएनआई

 ये भी पढ़ेंः अखिलेश के आगे कांग्रेस ने उतारा अपना 'PDA', इमरान मसूद को पद देने से भी भड़की सपा; तकरार हुई तेज!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान