A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्कूल जा रही थी सरकारी शिक्षिका, वैन में बात करते-करते अचानक हो गई मौत

स्कूल जा रही थी सरकारी शिक्षिका, वैन में बात करते-करते अचानक हो गई मौत

स्कूल जा रही एक सरकारी शिक्षिका की वैन में अचानक मौत हो गई। शिक्षिका की जान साइलेंट हार्ट अटैक की वजह से जाने की आशंका जताई जा रही है। वैन में बात करते-करते शिक्षिका अचानक बेहोश हो गई थीं।

स्कूल जाते समय शिक्षिका अर्चना कुमारी की हुई मौत - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT स्कूल जाते समय शिक्षिका अर्चना कुमारी की हुई मौत

उत्तर प्रदेुश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों को भविष्य संवारने के लिए स्कूल जा रही एक सरकारी शिक्षिका की वैन में अचानक मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षिका की जान 'साइलेंट हार्ट अटैक' की वजह से गई है।

चालक से बात करते समय हुईं बेहोश

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की रहने वाली शिक्षिका अर्चना कुमारी चंदौसी के काजीवाला गांव स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में तैनात थीं। गुरुवार सुबह वह रोजाना की तरह वैन से स्कूल जा रही थीं। अर्चना रास्ते में सामान्य रूप से बातचीत कर रही थीं, तभी अचानक वह बेहोश हो गईं। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाने या कोई मदद मिल पाती, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका

महज कुछ ही सेकंड में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। प्राथमिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। अर्चना कुमारी के शव को एबीआरसी केंद्र पर रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पिता ने बेटी को कुल्हाड़ी से काटा

एक अन्य खबर में, यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक पिता ने अपनी ही 30 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र के गौरा अतरसंड गांव की है। मृतका सोनम घटना से महज एक दिन पहले ही अपने मायके आई थी। बुधवार को पुलिस ने उसके घर के पास से उसका लहूलुहान शव बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रात को जब वह नशे की हालत में घर लौटा, तो उसने खाना न बनने को लेकर बेटी से सवाल किया, तो बेटी ने पलटकर जवाब दिया कि जब पिता शराब पीकर बाहर थे, तो वह किसके लिए खाना बनाती। इस बात से नाराज होकर आरोपी पिता ने पहले बेटी को डंडे से पीटा और फिर पास रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर उसकी जान ले ली।

(रिपोर्ट- रोहित व्यास)

ये भी पढ़ें-

मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, खाना नहीं बनाने पर था नाराज

IRS अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा खुलासा, दरिंदे पर 5 लाख का कर्ज था, पैसे के लिए पुराने मालिक के पास आया था