A
Hindi News उत्तर प्रदेश संभल की Youtuber बहनें फिर सुर्खियों में, ऑटो चालक पर बरसाए लात-घूंसे; VIDEO हुआ वायरल

संभल की Youtuber बहनें फिर सुर्खियों में, ऑटो चालक पर बरसाए लात-घूंसे; VIDEO हुआ वायरल

संभल की यूट्यूबर बहनें महक-परी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार दोनों बहनें एक ऑटो चालक को सड़क पर दौड़ाकर लातों और घूंसों से जमकर पीटती नजर आ रही हैं।

यूट्यूबर बहनें महक-परी ने ऑटो चालक से की मारपीट।- India TV Hindi Image Source : REPORTER यूट्यूबर बहनें महक-परी ने ऑटो चालक से की मारपीट।

उत्तर प्रदेश: विवादित वीडियो कंटेंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली जनपद संभल की यूट्यूबर बहनों महक-परी (मेहरूल-निशा) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बहनें मुरादाबाद-दिल्ली हाइवे पर एक ऑटो चालक को सड़क पर दौड़ाकर लातों और घूंसों से जमकर पीटती नजर आ रही हैं।

ऑटो चालक से हुआ विवाद

यह घटना मुरादाबाद के थाना मझोला स्थित मुरादाबाद-दिल्ली हाइवे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संभल की दोनों यूट्यूबर बहनें महक और परी उसी ऑटो में सवार होकर आई थीं। किसी बात को लेकर ऑटो चालक से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद हाइवे पर उतरते ही दोनों बहनों ने युवक (ऑटो चालक) को पीटना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में दोनों बहनें ऑटो चालक को लातों और घूंसों से मार रही हैं। बचाव में चालक भी हाथ-पैर चलाता और पलटकर गालियां देता नजर आ रहा है। हाइवे पर हुए इस हंगामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव किया और मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

कौन हैं महक-परी?

सोशल मीडिया पर 'महक परी 143' नाम से अकाउंट चलाने वाली ये दोनों बहनें, संभल के शाहबाजपुर कला गांव की रहने वाली हैं। इनका मकसद विवादित और अभद्र कंटेंट वाले वीडियो बनाकर पैसा कमाना है। जुलाई माह में आपत्तिजनक कंटेंट वाले वीडियो को लेकर दोनों बहनें गिरफ्तार भी हो चुकी हैं।

(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें-

बिहार में आज चुनाव प्रचार बंद तो पुलिस सियासी दलों की किन हरकतों पर रखेगी पैनी नजर?

स्कूल में छात्राओं से पैर दबवा रही थी शिक्षिका, वीडियो सामने आते ही हुई कार्रवाई