A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'AIMIM आतंकियों को पालने वाली पार्टी', संगीत सोम का शौकत अली पर पलटवार, जानें क्या कहा

'AIMIM आतंकियों को पालने वाली पार्टी', संगीत सोम का शौकत अली पर पलटवार, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त बाकी रह गया है लेकिन अभी से सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान पर बीजेपी नेता संगीत सोम ने पलटवार किया है।

Sangeet Som, BJP- India TV Hindi
Image Source : PTI संगीत सोम, बीजेपी नेता

मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि AIMIM आतंकियों को पालने वाली पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 350 सीटों के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी।

एक डंडा, एक झंडा और एक नेता 

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि शौकत अली ने सही कहा है, देश में एक डंडा, एक झंडा और एक नेता होना चाहिए, इसलिए भाजपा का डंडा, झंडा और पार्टी है। संगीत सोम ने कहा कि ओवैसी मानसिक रूप से बीमार है, AIMIM ये आतंकवादी पालने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि शौकत अली को दो टके का नेता है, पब्लिक ऐसे लोगों का खुद ही इलाज कर देगी। AIMIM 11 विधायक भी नसीब नहीं होंगे, उत्तर प्रदेश में 350 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की जनता अब केवल विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति को स्वीकार कर रही है।

 शौकत अली ने क्या बयान दिया था?

बता दें कि  शौकत अली ने जनता से अपील की थी कि AIMIM को आप उत्तर प्रदेश से 111 नहीं केवल 11 विधायक जिताकर दे दें। मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं कि इसके बाद अगर यूपी में किसी मुसलमान का एनकाउंटर हुआ, तो एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा। उन्होंने ईद मिलन के एक समारोह में यह बयान दिया था।

शौकत अली ने कहा था कि विकास केवल गोरखपुर और सैफई तक सीमित रह गया है जबकि मेरठ जैसे शहरों की अनदेखी की है। समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा था कि जिन लोगों को जनता ने 111 विधायक जिता कर दिए वे आज घरों पर बुलडोजर और गोली चलने पर खामोश बैठ जाते हैं। इस बीच AIMIM के प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली के भड़काऊ भाषण पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह केस लोहियानगर थाने में दर्ज हुआ है।

रिपोर्ट-हिमा अग्रवाल, मेरठ