A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ के सरधना में घर में घुसकर हमला, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर

मेरठ के सरधना में घर में घुसकर हमला, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर

मेरठ के सरधना में दो गुट आपस में भिड़ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला

मेरठः यूपी के मेरठ में लाठी-डंडों के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना सरधना क्षेत्र के नाहली गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किए गए। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घर में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट और तोड़फोड़ की। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।

 गंभीर रूप से घायल मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर

जानकारी के मुताबिक आमिर पुत्र कामिल निवासी ग्राम नाहल कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही राशिद, आसिफ, माजिद, वकील, समीर सहित अन्य लोग उसके होकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही इस सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए आमिर पर हमला बोल दिया, चींख पुकार सुनते ही परिवार के अन्य लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तभी हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की शुरू कर दी। इस हमले मुकर्रम, नदीम, ताजीम और मौहब्बत, साजरीन व तैयबा को चोटें आई है, जिनको इलाज के लिए सरधना सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकर्रम व तैयबा को मेरठ मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की है। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आमिर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेंगी।