1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मंगेतर के साथ किया डांस, वीडियो वायरल होने पर कमरा खाली कराया, ट्रांसफर भी कर रहे

Video: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मंगेतर के साथ किया डांस, वीडियो वायरल होने पर कमरा खाली कराया, ट्रांसफर भी कर रहे

डॉक्टर का वीडियो वायरल होने के बाद उसे दिया गया कमरा खाली करा लिया गया है। इसके साथ ही उसके ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Dance- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT डांस का वीडियो

उत्तर प्रदेश के शामली से सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का वीडियो चर्चा में है। वायरल वीडियो में डॉक्टर एक महिला के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर से कमरा खाली करा दिया गया है। वहीं, उसके ट्रांसफर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मामला कांधला थाना क्षेत्र के सरकारी हॉस्पिटल का है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपनी मंगेतर के साथ डांस कर रहा था।

वायरल वीडियो सरकारी हॉस्पिटल के आवास की है। वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि डॉक्टर और उसकी मंगेतर ने खुद ही यह वीडियो रिकॉर्ड किया होगा। हालांकि, इसे वायरल किसने किया। यह अब तक साफ नहीं है। 

कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हुई थी भर्ती

शामली में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी चल रही थी। इस वजह से दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर कई डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी। जिस डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी नियुक्ति भी कॉन्ट्रैक्ट पर की गई थी। अब डॉक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है। संबंधित डॉक्टर से इस मामले को लेकर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चोरी के कारण चर्चा में रहा था शामली सीएचसी

29 अक्टूबर को शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक कार्यालय से कथित रूप से पांच लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कोतवाली थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा किसी भी गिरफ्तारी या ठोस प्रगति न होने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) की सेवाएं लगभग दो घंटे तक बाधित रहीं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह घटना 19 अक्टूबर की है, जब अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय की एक अलमारी तोड़कर कथित रूप से पांच लाख रुपये की नकदी चुरा ली थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर दीप ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर मामले की जांच तेज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

(इनपुट- श्रवण)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ में 21 नवंबर से खादी महोत्सव का शुभारम्भ, वाराणसी की रेशमी साड़ियों समेत ये फेमस स्वदेशी उत्पाद मिलेंगे

UP: 7 जन्म की कसमें खाईं और 7 मिनट में ही छूमंतर हुई दुल्हन, खबर पाते ही बेसुध हुआ दूल्हा; कहा- जमीन गिरवी रखकर...