A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शोहरतगढ़ में महिला आक्रोश पदयात्रा, MLA विनय वर्मा ने कहा, 'महिला आरक्षण का संकल्प पूरा होकर रहेगा'

शोहरतगढ़ में महिला आक्रोश पदयात्रा, MLA विनय वर्मा ने कहा, 'महिला आरक्षण का संकल्प पूरा होकर रहेगा'

उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ में महिला आरक्षण के समर्थन में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की। विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में निकली यह महिला आक्रोश पदयात्रा टीचर कॉलोनी से शुरू हुई।

शोहरतगढ़ में महिला आक्रोश पदयात्रा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शोहरतगढ़ में महिला आक्रोश पदयात्रा

शोहरतगढ़: सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के समर्थन में  महिला आक्रोश पदयात्रा/रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियों की सहभागिता रही। इन सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद की। इस पदयात्रा का नेतृत्व शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया।

टीचर कॉलोनी से शुरू हुई पदयात्रा

टीचर कॉलोनी स्थित विधायक विनय वर्मा के आवास से शुरू हुई यह पदयात्रा क्षेत्र की सड़कों से गुजरते हुए महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देती नजर आई। इस रैली में शामिल महिलाओं ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

महिला आरक्षण का संकल्प हर हाल में पूरा होगा-विनय वर्मा

विधायक विनय वर्मा ने इस दौरान कहा कि यह सिर्फ पदयात्रा नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वाभिमान और अधिकारों का जनघोष है। उन्होंने कहा कि अब आधी आबादी अपने हक के लिए पूरी ताकत से खड़ी है और महिला आरक्षण का संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। क्षेत्र की माताओं, बहनों और बेटियों का, जिन्होंने बड़ी संख्या में सहभागी बनकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बना दिया।

महिलाओं के अधिकारों की राह में कोई बाधा स्वीकार नहीं 

उन्होंने कहा कि महिला आक्रोश पदयात्रा में मातृशक्ति ने जिस जबरदस्त तरीके से , उत्साह से सराबोर होकर अपना पैग़ाम दिया है, उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह समझ लेना चाहिए कि अब महिलाओं के अधिकारों की राह में कोई बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। महिला आरक्षण का संकल्प पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा-मातृशक्ति जिंदाबाद! शोहरतगढ़ से निकली आवाज ! पूरा होगा महिला आरक्षण का ख्वाब ! इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।