1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधवा भाभी से शादी करना चाहता था प्रकाश, पप्पू छोड़ने को तैयार नहीं था, उसे फंसाने के लिए दे दी दोस्त की बलि

विधवा भाभी से शादी करना चाहता था प्रकाश, पप्पू छोड़ने को तैयार नहीं था, उसे फंसाने के लिए दे दी दोस्त की बलि

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने पप्पू को फंसाने के लिए पूरी साजिश की थी।

Murder Accused- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है और हत्या की हैरान करने वाली वजह का भी खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी भाभी के साथ शादी करना चाहता था, लेकिन वह किसी और के साथ रहती थी। उसके दूसरे पति को फंसाने के लिए आरोपी प्रकाश ने ही दोस्त की हत्या की थी, लेकिन पुलिस की जांच में सच सामने आ गया।

आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को हत्या के झूठे मामले में फसाने के लिए अपने साथी का कत्ल कर दिया। कत्ल से पहले आरोपी शख्स ने अपने साथी सुखराम के साथ शराब पी फिर उसकी धारदार चाकू से उसका बड़ी निर्दयता से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी प्रकाश ने घटना स्थल पर अपने रिश्तेदारों का नाम लिखी पर्ची छोड़ दी और लाश को झाड़ियों में फेंककर भाग गया।

तीन साल पहले विधवा हुई थी जमेला

पुलिस ने सुखराम हत्या कांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। पूरा मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। महमूदाबाद की रहने वाली जमेला के पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी।पति की मौत के बाद वह अपने रिश्तेदार पप्पू के साथ बतौर पत्नी बनकर रहने लगी। यह बात जमेला के देवर प्रकाश के आंखो में खटक रही थी। इसी बात को लेकर प्रकाश का अपने मौसेरे भाई पप्पू से विवाद भी हुआ था, लेकिन पप्पू जमेला को छोड़ने को तैयार नहीं था।

24 जून को की हत्या

प्रकाश अपनी भाभी को अपने साथ रखने की चाहत थी। इसी चाहत को लेकर प्रकाश ने एक खौफनाक कदम उठाया और उसने पप्पू सहित उसके भाई प्रेम को हत्या के झूठे मामले में फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची, जिसमें प्रकाश ने अपने साथी सुखराम की हत्या की पटकथा लिखी। 24 जून को प्रकाश लखनऊ में अपने साथ काम करने वाले सुखराम जो कि मछरेहटा थाना क्षेत्र के गढ़ी बिजुआमऊ का रहने वाला था, उसे किसी तरह बहला फुसला कर अपने साथ महमूदाबाद ले आया। प्रकाश और सुखराम ने मोल्हेपुर गांव के पास चकमार्ग पर पहले शराब पी उसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया।

पप्पू का नाम लिखकर झाड़ियों में फेंका शव

प्रकाश ने एक कागज पर अपने मौसेरे भाई पप्पू और प्रेम का नाम लिखकर बोरे में रख दिया और बोरा झाड़ियों में फेक दिया, जिससे किसी को उस पर शक न हो और पूरा इल्ज़ाम पप्पू और प्रेम पर साबित हो। पुलिस ने जब जमेला हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की तो हत्या से जुड़ी हर कड़ी एक के बाद एक जुड़ती चली गई और फिर पुलिस ने आरोपी प्रकाश को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो पूरे घटना क्रम से एक एक करके पर्दा उठता चला गया। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

(सीतापुर से मोहित मिश्र की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

यूपी के कन्नौज में पत्नी को किया मरणासन्न, फिर पति ने कर ली आत्महत्या

जीजा की हत्या कर फरार हो गया था साला, पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गोली मारकर किया गिरफ्तार