1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुज़फ्फरनगर में धर्म के ठेकेदारों की पुलिस ने निकाली अकड़, हिंदू युवक-मुस्लिम युवती को पीटने वालों का किया ये हाल

मुज़फ्फरनगर में धर्म के ठेकेदारों की पुलिस ने निकाली अकड़, हिंदू युवक-मुस्लिम युवती को पीटने वालों का किया ये हाल

खालापार पुलिस ने हिंदू युवक और मुस्लिम युवती की पिटाई करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए दिखाई दिए।

हिंदू युवक-मुस्लिम युवती को पीटने वाले गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हिंदू युवक-मुस्लिम युवती को पीटने वाले गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू युवक-मुस्लिम युवती को पीटने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक व युवती को पीटने वाले सरताज, शादाब, उमर, अर्श, शोएब और शमी की पुलिस ने सारी अकड़ निकाल दी। खालापार पुलिस थाने में सभी आरोपी लंगड़ाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।  

पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
 
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुर्खा पहने एक मुस्लिम युवती और हिंदू युवक के साथ कुछ लोग बदसलूकी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने यह पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार 12 अप्रैल की है जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक-युवती को आरोपियों के चंगुल से निकलवा थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क़िस्त वसूलने गए थे पीड़ित

दरअसल खालापार निवासी फरहाना नाम की एक महिला उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में सचिन नाम के एक युवक के साथ क़िस्त वसूली का काम किया करती है। आरोप है कि मंगलवार को फरहाना ने सुजड़ू गांव निवासी शमा पत्नी शाहनवाज के यहां से किस्त लेने के लिए अपनी बेटी फरहीन को सचिन के साथ भेजा था। जिस समय फरहीन और सचिन बाइक पर सवार होकर सुजड़ू गांव जा रहे थे तो खालापार मौहल्ले में स्थित दर्जी वाली गली में 8-10 लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। 

पीड़ित युवती ने लगाया ये आरोप

पीड़ित युवती फरहीन का आरोप है कि इस दौरान इन सभी लोगों ने उनके साथ गाली गलौज और बदसलूकी करते हुए मार पिटाई की। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 को शाम के समय लगभग 4 से 4:30 बजे के बीच में थाना भवन शामली का रहने वाला एक हिंदू युवक और खालापार कस्बे की रहने वाली मुस्लिम युवती उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के लोन की किस्त को सुजड़ू कस्बे से कलेक्ट करके आ रहे थे। खालापार कस्बे में ही दर्जी वाली गली के सामने स्थानीय कुछ लोगों ने इनको रोक कर उनके साथ बदसलूकी किया। वीडियों में दिख रहे युवकों में से छह लोगों की पहचान हुई और गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट- योगेश त्यागी, मुजफ्फरनगर