1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र खदान हादसा: अब तक 6 शव बरामद, खदान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सोनभद्र खदान हादसा: अब तक 6 शव बरामद, खदान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हए खदान हादसे में अब तक 6 शव बरामद किए गए हैं। एक और की तलाश जारी है। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सोनभद्र खदान हादसा- India TV Hindi
Image Source : PTI सोनभद्र खदान हादसा

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के एक खनन क्षेत्र में हाल में खदान धंसने से एक दुखद हो गया था। इस घटना में कई मजदूर दब गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक 6 शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, डीएम ने 5 शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा, "अभी तक हमने 5 शव बरामद किए हैं। एक और शव मिलने की संभावना है, उसकी तलाश जारी है। दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जो खदान मालिक हैं। अगर कोई और दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।" ओबरा पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

रॉबर्ट्सगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा था कि माफिया द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन के कारण यह घटना हुई। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया था कि शनिवार को शाम साढ़े चार बजे ओबरा थाने को सूचना मिली कि बिल्ली मारकुंडी स्थित ‘कृष्णा माइनिंग वर्क्स’ के खदान में पहाड़ी का एक भाग दरकने से कई मजदूर पत्थर/मलबे में दब गए हैं। उन्होंने कहा कि ओबरा पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम के गठन का प्रयास कर रही है।

'क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है'

रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा था, "इस घटना में 12 से 15 लोगों के पत्थरों के नीचे दबे होने की आशंका है। आदिवासी कई तरह से मारे जा रहे हैं। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इस इलाके में हर महीने एक-दो ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन खनन माफिया सब कुछ कैसे संभाल लेते हैं यह किसी को पता नहीं चलता।" 

दारोगा, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और खनन अधिकारी की मिलीभगत- छोटेलाल खरवार

खरवार ने आरोप लगाया था, "दारोगा, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और खनन अधिकारी की मिलीभगत है। इन सभी की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है।" उन्होंने कहा, "मैं प्रभावित लोगों से मिलना चाहता था और उनके दुख में शामिल होना चाहता था लेकिन पुलिस ने मुझे बीच में ही रोक दिया।"

ये भी पढ़ें-  

सलमान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, बुरे वक्त में हर स्टार की बाल ठाकरे ने की थी मदद, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें