1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: चलती ट्रेन में हुई तलवार बाजी, सीट को लेकर हुआ विवाद तो सिख ने युवक को कर दिया घायल

मथुरा: चलती ट्रेन में हुई तलवार बाजी, सीट को लेकर हुआ विवाद तो सिख ने युवक को कर दिया घायल

मथुरा जंक्शन पर उस समय हंगामा हो गया जब वहां एक ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद एक शख्स पर तलवार से हमला कर दिया गया। आइए आपको विस्तार से इस खबर की जानकारी देते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ट्रेन में हुई तलवार बाजी के बाद की तस्वीर

आप सभी ने ट्रेन में कभी न कभी सफर तो किया ही होगा। कई बार ऐसा देखने को मिला होगा कि सीट को लेकर किसी न किसी के बीच में बहस हुई होगी। लेकिन सोचिए क्या कभी किसी ने सीट विवाद को लेकर किसी आदमी पर तलवार से हमला किया है? हैरान हो गए लेकिन ऐसी एक घटना सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर हुई जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सीट को लेकर सिख और एक युवक के बीच में बहस हुई जिसके बाद सिख ने उस आदमी पर तलवार से हमला कर दिया।

तलवार मारकर किया घायल

मथुरा में चलती ट्रेन में सीट को लेकर सिख और MR का काम करने वाले एक युवक के बीच में बहस हो गई। दरअसल महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब के अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा से MR का काम करने वाला युवक प्रवीण जनरल कोच में चढ़ा। इसके बाद सीट पर बैठने को लेकर वहां कुछ सिखों से उसकी बहस हो गई। इस विवाद में उस पक्ष में से एक सिख ने अपने पास रखे तलवार से उस युवक पर हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। तलवार बाजी की घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से ट्रेन के अंदर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी। पुलिस ने बताया, 'आगरा से जा रही एक ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आपस में झगड़ा हो गया। इसमें एक आदमी घायल हो गया जिसे GRP ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। आगे की जानकारी अभी ली जा रही है।'

(मोहन श्याम शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

मेरठ हत्याकांड: 14 दिन बाद आमने-सामने आए सौरभ के 'कातिल', एक-दूजे को देख इमोशनल हुए मुस्कान और साहिल

वेतन मांगा तो सहेली के साथ मिलकर नौकरानी को पीटा, सिक्योरिटी गार्ड ने बचाया; नोएडा का हैरान करने वाला मामला