1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने पहुंची टीम पर हमला, EO को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 लोगों पर मामला दर्ज

सरकारी जमीन पर कब्जा रोकने पहुंची टीम पर हमला, EO को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 11 लोगों पर मामला दर्ज

महोबा में सरकारी जमीन पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने पहुंची नगर पंचायत की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार को घेरकर उनके साथ मारपीट की।

Mahoba- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT महोबा में कब्जा रोकने गई टीम पर हमला

महोबा के कुलपहाड़ में सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण रोकने पहुंची नगर पंचायत की टीम पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। आरोप है कि कार्रवाई से नाराज लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को घेर लिया। इसी दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी यानी EO संजीव कुमार को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। हमले में EO गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

 सरकारी जमीन पर हो रहा था कब्जा

मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में कुलपहाड़-पनवाड़ी मार्ग से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज बंजर जमीन पर कथित तौर पर निर्माण कराए जाने की सूचना नगर पंचायत को मिली थी। शिकायत के बाद नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम का उद्देश्य निर्माण कार्य को रुकवाना और सरकारी जमीन पर हो रहे कथित कब्जे की स्थिति की जांच करना था। बताया गया कि अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला विवाद में बदल गया। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने नगर पंचायत की टीम को घेर लिया और अधिकारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

EO संजीव कुमार को दौड़ाकर पीटा

आरोप है कि इसी दौरान भीड़ ने EO संजीव कुमार के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। इस हमले में उनके सिर, नाक और आंख के पास चोटें आईं। मारपीट के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। अधिकारी को इस हालत में देखकर नगर पंचायत कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह संजीव कुमार को हमलावरों के बीच से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ पूरे विवाद की वजह और हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट: शांतनु सोनी)

यह भी पढ़ें

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी तेज रफ्तार स्विफ्ट, तीन युवकों की मौत

चर्चित IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, लिखा- "बढ़े चलो, बढ़े चलो"; 17 साल की नौकरी थी बाकी