1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'यूपी में योगी आदित्यानाथ लगाएंगे जीत की हैट्रिक, 2027 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

'यूपी में योगी आदित्यानाथ लगाएंगे जीत की हैट्रिक, 2027 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

तेज प्रताप यादव ने यूपी में बीजेपी के सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। तेज प्रताप यादव योगी के कामकाज से काफी प्रभावित दिखे।

तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

फिर से बनेगी भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हैट्रिक मारेंगे। प्रदेश में 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उनके इस बयान ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। 

कृपा रही तो जरूर होगा गठबंधन

भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा।' उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि गठबंधन किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में संभव हो सकता है। 

चुनाव को लेकर यूपी की गरमाई सियासत

तेज प्रताप यादव के बयान के बाद से यूपी की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के लिए चुनावी मैदान में रहेंगे तो अखिलेश यादव सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम दिखाएंगे।

मेराज़ खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल

'यूपी में योगी आदित्यानाथ लगाएंगे जीत की हैट्रिक, 2027 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान