A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में तीन सगी बहनें गायब, बड़ी बहन की 8 मई को होनी थी शादी

गाजीपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में तीन सगी बहनें गायब, बड़ी बहन की 8 मई को होनी थी शादी

यूपी के गाजीपुर में एक ही परिवार से तीन सगी बहनें लापता हो गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक तस्वीर

गाजीपुरः यूपी के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन सगी बहनें रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई हैं। एक ही घर से तीन लड़कियों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। जो लड़कियां घर से गायब हैं उनमें से एक की 8 मई को शादी है। लड़कियों के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कई टीमें कर रही हैं लड़की की तलाश

जानकारी के अनुसार, पुलिस किशोरियों की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई हैं। पुलिस ने लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए संदिग्ध मोबाइल नंम्बरों के जरिए भी लापता बहनों तक पहुंचने में जुटी है, मगर अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।

बड़ी बहन की शादी 8 मई को होनी थी

पुलिस अधिकारियों और पीड़ित पिता के मुताबिक गायब सगी बहनों में से सबसे बड़ी की शादी बिहार के एक गांव में तय है, जो इसी महीने आठ मई को निर्धारित है। इस तरह से एक साथ रहस्यमय परिस्थितियों में इन तीनों के गायब होने से परिजनों‌ ही नहीं पुलिस प्रशासन की‌ भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि गायब तीनों सगी बहनों को तलाश जारी है। जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

 पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गायब तीनों सगी बहनों को तलाशने के लिए पुलिस की कई टीमें‌ लगाईं गई हैं। वहीं परिवार बदहवाश है। इस घटना के बाद गांव सहित इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

परिजनों को सौंपा गया किशोर 

वहीं, गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रोते हुए मिले किशोर को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल बच्चा घर से नाराज होकर भाग आया था। जीआरपी ने रोते हुए देखा तो पुलिस को सूचित किया। थाने में उसने अपने घर का पता बताया। 

रिपोर्ट- शशिकांत तिवारी, गाजीपुर