1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टक्कर के बाद ट्रक में फंस गया युवक, 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया ड्राइवर

टक्कर के बाद ट्रक में फंस गया युवक, 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया ड्राइवर

अमेठी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मारा। इसके बाद ट्रक चालक ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार को रोड नंबर चार के पास हुआ। सराय आलम निवासी आलोक शुक्ला (22) अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आलोक जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कारखाने में काम करता है।

बाइक समेत ट्रक में फंस गया युवक

टक्कर इतनी भीषण थी कि आलोक बाइक समेत ट्रक में फंस गया और ट्रक चालक उसे घसीटता हुआ करीब 100 मीटर तक चला गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों के शोर मचाने पर ट्रक चालक गाड़ी रोककर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कमरौली थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) मुकेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से घायल आलोक को जगदीशपुर के अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आलोक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि उन्होंने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर सवाल खड़े करती है। (इनपु- भाषा)

ये भी पढ़ें-

असम दौरे पर PM मोदी, 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया अनावरण

थाने में शिकायत लेकर पहुंचा युवक तो दरोगा ने जड़ दिया थप्पड़, VIDEO आया सामने, फिर...