A
Hindi News उत्तर प्रदेश नोएडा में बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद

नोएडा में बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद

यूपी के नोएडा में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की कार बीच रास्ते में खड़ी थी, ट्रक ड्राइवर ने रास्ते देने को कहा तो गुस्साए कार चालक ने उसे गोली मार दी। फिलहाल ट्रक ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है।

बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली।- India TV Hindi Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को मारी गोली।

गौतम बुद्ध नगर: जिले के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 63 इलाके में एक ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर गोली मार दी गई। घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी कार खड़ी की थी। तभी ट्रक ड्राइवर ने कार को रास्ते से हटाने को कही। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और आरोपी ने ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। 

रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, पूरी घटना नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र की है। यहां पर रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला गुरुवार की रात का है। यहां सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास एक शख्स ने बीच सड़क पर अपनी कार खड़ी की थी। कार चालक की पहचान बाबू पंडित के रूप में हुई है। इसी बीच ट्रक ड्राइवर विकास ने हॉर्न बचाकर रास्ता देने के लिए कहा। 

लाइसेंसी पिस्तौल से मारी गोली

पुलिस ने बताया कि रास्ता देने की बात कहने पर गुस्से में बाबू पंडित ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और ट्रक ड्राइवर विकास पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली सीधा विकास के सिर में जा लगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घायल ट्रक ड्राइवर को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बाबू पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

सिगरेट पीने के बहाने दोस्त को बुलाया, फिर चाकू मारकर की हत्या; जानें क्या थी वजह

'धर्म बदलने वाले आदिवासियों से आरक्षण वापस लिया जाए', भाजपा नेता चंपई सोरेन ने की मांग