A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री को आया हार्ट अटैक, गाड़ी चली तो गिरकर पटरी पर चला गया; घटना CCTV में कैद

ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री को आया हार्ट अटैक, गाड़ी चली तो गिरकर पटरी पर चला गया; घटना CCTV में कैद

फिरोजाबाद जिले की टूंडला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसे की लाइव तस्वीर सामने आई है। ब्राह्मपुत्र ट्रेन पर चढ़ते समय एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आने से प्लेटफार्म पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

ट्रेन पर चढ़ते समय शख्स को आया हार्ट अटैक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्रेन पर चढ़ते समय शख्स को आया हार्ट अटैक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन से एक सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां ब्रह्मापुत्र मेल में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री की हार्ट अटैक और फिर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री प्लेटफार्म पर खड़ी ब्रह्मापुत्र एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही ट्रेन ने स्पीड पकड़ी, यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह अपना संतुलन खोकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। बदकिस्मती से, गिरते समय उसका शरीर ट्रेन की बोगी और प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंस गया और वह पटरियों पर चला गया।

CCTV में कैद हुई मौत की घटना

घटना के वक्त मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने तत्परता दिखाई। यात्री को पटरी की ओर जाते देख पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और चालक को इशारा कर ट्रेन को रुकवा लिया। हालांकि, जब तक यात्री को ट्रेन के नीचे से निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति पल भर में काल के गाल में समा गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट- लवकुश शर्मा)

ये भी पढ़ें-

"हमरे मोदी भैया नारी के रखवरवा ए सुगवा", बंगाल चुनाव के बीच वायरल हुआ महिला का भोजपुरी गीत; VIDEO वायरल

लखनऊ में KGMU में 12वीं पास 'मुन्नाभाई' पकड़ा गया, खुद को बताता था डॉक्टर