A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, 10 से ज्यादा लोग घायल

हरदोई में जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे, 10 से ज्यादा लोग घायल

हरदोई के खानूपुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट चले। पथराव और मारपीट में दोनों तरफ से कई लोगों को चोटें आई हैं।

दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे

हरदोईः यूपी के हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के खानूपुर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आलोक और अजय कुमार के परिवारों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें तीन महिलाएं समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

दरअसल गोविंद और आलोक के बीच काफी समय से जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। बताया जाता है कि खेत में लगे एक पेड़ को लेकर आपस में कुछ कहासुनी हो गई। जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। 

मारपीट में दो पक्षों की महिलाएं भी घायल

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की महिलाएं भी शामिल हो गईं। मारपीट में तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पाली थाने में लिखित तहरीर दी गई है। 

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा पंजिकृत कर दोनों पक्षों के 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। पुलिस ने प्रथम पक्ष गोविंद की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और दूसरे पक्ष आलोक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर 3 लोगो को हिरासत में लिया है और दोनों बाकी दोनों पक्षो के लोगो की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- राम श्रीवास्तव