A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 85 साल के बुजुर्ग ने पार कीं सारी हदें, 5 साल की मासूम बच्ची से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

यूपी: 85 साल के बुजुर्ग ने पार कीं सारी हदें, 5 साल की मासूम बच्ची से किया रेप, हुआ गिरफ्तार

यूपी के बुलंदशहर में 85 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची से रेप किया। इस मामले के सामने आने के बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bulandshahr- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC 5 साल की मासूम बच्ची से रेप

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 85 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की मासूम बच्ची से रेप किया है। ये बच्ची दलित समुदाय से आती है। बुजुर्ग ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बच्ची छत पर खेल रही थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।  सूचना मिलते ही परिवार वालों ने बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के  नौसेना थाना क्षेत्र इलाके में शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को 85 वर्षीय बुजुर्ग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 

बुजुर्ग ने बच्ची के साथ टॉफी खिलाने के बहाने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बच्ची के पिता ने बताया कि वह छत पर खेल रही थी। इस दौरान बुजुर्ग उसे बहला फुसलाकर ले गया। 

पुलिस का सामने आया बयान

इस मामले पर सीओ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। 

बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में तनाव है और वह अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। (इनपुट: वरुण शर्मा)