1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ में मुकदमे की पैरवी के लिए आई महिला को नशीली दवा पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

यूपी: लखनऊ में मुकदमे की पैरवी के लिए आई महिला को नशीली दवा पिलाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में एक महिला से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान भी हो गई है। आरोपी ने महिला को मदद का भरोसा दिया था और फिर बाद में महिला की ही इज्जत लूट ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं।

Woman Raped In Lucknow- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस ने दी जानकारी

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मुकदमे की पैरवी के लिए आई महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भानु सिंह के रूप में हुई है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल महिला की दवाइयों में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ नशे की हालत में रेप किया गया था। डीसीपी अर्पणा रजत कौशिकी के मुताबिक, महिला बेसुध हालत में मिली थी। वो एक मुकदमे की पैरवी को लेकर लखनऊ आई थी। एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक उसे होटल लेकर गया। महिला बीमार थी। उसे दवा में नशीला पदार्थ पिलाया गया। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा उसका रेप किया गया। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीम बनाई गईं। मामले में 100 से अधिक होटल सर्च किए गए। आरोपी के बारे में पता चला कि वह सीतापुर का निवासी है। उसकी पहचान मयंक भानु सिंह के रूप में हुई। ये युवक महिला को हजरतगंज में मिला था। युवक ने महिला की मुकदमे में पैरवी को लेकर मदद का हवाला दिया। डीसीपी अर्पणा ने बताया कि मैनुवल इनपुट पर गिरफ्तारी की गई है। सीसीटीवी और तमाम साक्ष्य के आधार पर आरोपी गिरफ्तार हुआ है। 

ये भी पढ़ें: 

बिहार: जीवित्पुत्रिका पर्व में स्नान के दौरान 22 लोग डूबे, CM नीतीश कुमार ने किया इतने रुपए के मुआवजे का ऐलान 

Israel Palestine War LIVE: इजरायल और हमास के बीच चल रही भीषण जंग में क्या हो रहा है? जानें पल-पल के अपडेट्स