A
Hindi News उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा के बजट सत्र में जमकर हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करते रहे सपा विधायक

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में जमकर हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करते रहे सपा विधायक

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में सपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायक सदन में भी चिल्लाते रहे और विधानसभा के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर खड़े रहे।

यूपी विधानसभा के बजट सेशन में हंगामा- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT यूपी विधानसभा के बजट सेशन में हंगामा

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सदन में बोल रही थीं, इस दौरान सपा विधायक जमकर नारेबाजी और शोर-शराबा कर रहे थे।

सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है सरकार- सीएम योगी

सदन के अंदर भारी हंगामे के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में मुस्कुराते हुए मेज थपथपाई और कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाकर जवाब दिया। 

हाथ में तख्तियां लेकर सपा विधायकों का प्रदर्शन

वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) के विधायकों ने राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भी किया। सपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है। 

मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण का मुद्दा भी उठाया

रानी अहिल्याबाई होल्कर का पोस्टर थामे पार्टी विधायक सचिन यादव ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार ने होल्कर का अपमान किया, जिन्होंने करीब 300 साल पहले घाटों का विकास कराया था। 

ये भी पढ़ें: 

बच्चों के नाम CM योगी की पाती, लिखा- 'पतंग से प्रेम ठीक, लेकिन चाइनीज मांझे से दूरी बनाएं'

गाजियाबाद सुसाइड केस: जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही, 3 बेटियों का पिता फंसता जा रहा, जानें नया अपडेट