A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'गजवा ए हिंद' लागू करने के लिए साजिश रच रहे 4 युवक गिरफ्तार, देश में आगजनी कर दहशत फैलाने का था मंसूबा

'गजवा ए हिंद' लागू करने के लिए साजिश रच रहे 4 युवक गिरफ्तार, देश में आगजनी कर दहशत फैलाने का था मंसूबा

यूपी एटीएस ने भारत में प्रतिष्ठित संस्थानों, वाहनों/रेलवे सिग्नल बॉक्स में आगजनी कर दहशत व आतंक फैलाने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है| ये गिरोह पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था।

UP ATS Arrested terror group- India TV Hindi
Image Source : REPORTER यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार आरोपी।

उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। भारत में गजवा ए हिंद लागू करने के लिए देश में आगजनी कर दहशत फैलाने का मंसूबा पाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगा दहशत फैलाना चाह रहे थे। आरोपियों ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर आगजनी करने की योजना बनाई थी।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यमों से एक भारतीय गिरोह, पाकिस्तानी हैंडलर के निरंतर संपर्क में है तथा देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश के महत्त्वपूर्ण संस्थानों तथा राजनैतिक व्यक्तियों की रेकी कर प्राप्त जानकारी को पाकिस्तानी हैंडलर को उपलब्ध कराना तथा योजना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाना है।

कैसे काम करता था गिरोह?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, एटीएस द्वारा पकड़े गए आरोपी छोटी आगजनी की घटनाएं अंजाम देकर पाकिस्तान को वीडियो भेज रहे थे। इसके बाद QR कोड के माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे। आरोपियों का गिरोह पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे  पर काम कर रहा था। इस गिरोह के मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड को भी गिरफ्तार किया गया है। साकिब के गांव का अरबाब भी इसी काम में शामिल था। आरोपियों के पास से ज्वलनशील पदार्थ, 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।

भारत में डर का माहौल बनाना था मकसद

जानकारी के अनुसार, ये गिरोह देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहा था और इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य भारत में डर का माहौल बनाना था। पाकिस्तानी हैंडलरो को प्रतिष्ठित संस्थानों की गूगल लोकेशन भी भेजी गई थी। पाकिस्तानी हैंडलर टेलीग्राम, इंस्टाग्राम के माध्यम से ओसामा बिन लादेन, फतुल्लाह गोरी, कश्मीर मुजाहिद्दीन, गजवा ए हिंद से जुड़कर धर्म के आधार पर वाहन जलाकर दहशत फैलाते थे।

वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे गए

जानकारी के मुताबिक, साकिब तथा अरबाब द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विकाश गहलावत उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित उर्फ बाबू उर्फ संजू को जोड़ा गया था जो पैसों के लालच में प्रतिष्ठित संस्थानों वाहनों की रेकी करते थे। इस गिरोह द्वारा गाज़ियाबाद, अलीगढ, लखनऊ शहरों में प्रतिष्ठित संस्थानों वाहनों/रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी की गयी थी तथा इनके वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें- डिवोर्स के बाद पति की हैवानियत, एक्स वाइफ को बाइक में फंसाकर घसीटा, चीखें सुनकर दौड़े लोग

यूपी के फतेहपुर में गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मौत के घाट उतारने वाले युवक का हाफ एनकाउंटर, दोनों पैर में लगी गोली