A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: दो बच्चों के बाप के प्रेम में पड़ी युवती, शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, कूदने की देने लगी धमकी

VIDEO: दो बच्चों के बाप के प्रेम में पड़ी युवती, शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, कूदने की देने लगी धमकी

आसिया बानो को दो बच्चों के पिता रमजान से प्यार हो गया था। शादी करने की जिद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नाराज होकर वो मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गई युवती- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गई युवती

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना रूपईडीहा क्षेत्र में एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवती प्रेम प्रसंग के चलते एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, रूपईडीहा क्षेत्र की रहने वाली आसिया बानो नाम की युवती को इलाके के ही दो बच्चों के पिता रमजान से प्यार हो गया था। आसिया लगातार रमजान पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी शादी की जिद को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ। प्रेमी के इंकार से नाराज होकर आसिया ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया और पास ही स्थित एक मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

टावर की ऊंचाई पर पहुंची युवती को देख उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। आसिया टावर से नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। घटना की सूचना तुरंत रूपईडीहा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला।

लगभग दो घंटे की काउंसलिंग के बाद पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस प्रेमी रमजान और आसिया बानो के परिजनों समेत दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। ये हाई वोल्टेज ड्रामा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट- बच्चे भारती)

ये भी पढ़ें-

बेटी का पड़ोसी युवक से बात करना नहीं था पसंद, पिता ने हत्या कर खेत में गाड़ दिया शव

दुकान खोलने गए लोगों को मछली बाजार में दिखा शव, रस्सी से बंधे थे पैर