उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गौकशी को लेकर मिली जानकारी के बाद इज्जतनगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए देर रात एक अभियुक्त को मौके से गौवंशीय मांस के अलावा गौकशी के उपकरण के साथ घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना इज्जतनगर पर ग्राम महलऊ स्थित एक मकान में गौकशी किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचने के बाद मोहम्मद खां को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसने पुलिस टीम को अपने पास में आते देख फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसके साथ ही अभियुक्त हाय अल्लाह हाय अल्लाह अब कभी गलती नहीं करूंगा कहता हुआ नजर आया।
अभियुक्त के कब्जे से 39.96 किलोग्राम गौवंशीय मांस मिला
बरेली के इज्जतनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 39.96 किलोग्राम गौवंशीय मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण एवं काले रंग के पॉलीथीन बैग बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने बहनोई अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू, बहन हसीना तथा आलम उर्फ अकबर , निवासी कस्बा एवं थाना सहसवान, जनपद बदायूं के साथ मिलकर गौकशी की घटना करना स्वीकार किया गया। बरामद मांस चिकित्साधिकारी द्वारा नमूना लेकर शेष अवशेष का नियमानुसार निस्तारण करा दिया गया। इस मामले में थाना इज्जतनगर में मुकदमा 649/2026, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घायल आरोपी और कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
गौकशी के मामले में नामजद शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि अभियुक्त अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू ग्राम महलऊ के जंगल में छिपा हुआ है। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग की गई। वहीं पुलिस टीम को अपने पास आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल रोहताश के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा सेल्फ डिफेंस में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अकीलुद्दीन उर्फ गट्टू के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोप और कांस्टेबल को इलाज के लिए बरेली बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(रिपोर्ट - विकास साहनी)
ये भी पढ़ें
सात बच्चों की मां समधी के साथ फरार, पति को मिली जान से मारने की धमकी
'ट्यूबवेल पर पार्टी चल रही है', कहकर घर नहीं लौटा किसान, सुबह खून से लथपथ मिला शव