लखनऊ: यूपी के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां 32 आईपीएस अधिकारियों तबादला हुआ है। इसके अलावा कई प्रमोशन पाकर आईपीएस बने अफसरों को भी तैनाती मिली है।
किसको कहां मिली तैनाती?
- हेमन्त कुटियाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक, SSF लखनऊ बनाया गया है।
- शालिनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, मुरादाबाद बनाया गया है।
- स्वप्निल ममगाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग मेरठ बनाया गया है।
- डी प्रदीप कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।
- अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, अयोध्या बनाया गया है।
- सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्विस मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है।
- विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
- राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, सुल्तानपुर बनाया गया है।
- सुनीता सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।
- कमला प्रसाद यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्र नि सं यूपी लखनऊ बनाया गया है।
- डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन लखनऊ बनाया गया है।
- अपर्णा कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, लखनऊ बनाया गया है।
- अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अधिसूचना, गोरखपुर बनाया गया है।
- बजरंग बली को सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर बनाया गया है।
- दिनेश यादव को सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद बनाया गया है।
- अजय प्रताप को सेनानायक, 48वीं वाहिनी, पीएसी सोनभद्र बनाया गया है।
बाकी के अधिकारियों की लिस्ट यहां देखें-
Image Source : INDIA TV 32 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
Image Source : INDIA TV 32 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
दिसंबर में भी हुए थे तबादले
दिसंबर 2024 में भी यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। जौनपुर समेत कई जिलों को नए एसपी मिले थे। पुलिस महकमे में हो रहे इन बदलावों से अधिकारियों के बीच चर्चाओं का बाजार गरम है। दरअसल सभी ये सोच रहे हैं कि आखिर यूपी सरकार ने अचानक इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले क्यों किए। क्या सरकार किसी अहम योजना के तहत ये काम कर रही है? ये बड़ा सवाल है।