1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सभी 75 जिलों में 23 जनवरी को एक साथ ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन, लाइटें करनी होंगी बंद; जानें पूरा मामला

यूपी के सभी 75 जिलों में 23 जनवरी को एक साथ ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन, लाइटें करनी होंगी बंद; जानें पूरा मामला

यूपी में शुक्रवार शाम को एक साथ सभी जिलों में बिजली कट जाएगी और अंधेरा हो जाएगा। इस दौरान सायरन भी बजेंगे। इससे किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि यह मॉकड्रिल होगी।

लखनऊ में मॉकड्रिल...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER लखनऊ में मॉकड्रिल रिहर्सल

लखनऊः यूपी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि इमरजेंसी में दुश्मन देश के हमले  से निपटने के लिए हम कितना तैयार हैं। 

लखनऊ में मॉकड्रिल का रिहर्सल

लखनऊ में मॉकड्रिल का आज शाम को रिहर्सल किया गया। लखनऊ की पुलिस लाइन में शाम अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग पार्क में बैठे थे,कोई पेपर पढ़ रहा था,कोई भजन गा रहा था। पार्क में चायवाला चाय बेच रहा था कि अचानक धमाके की आवाज़ आई। हवाई  हमला हो गया। सायरन बजने लगे। पार्क में बैठे लोग घायल हो गए ,किसी के सर में चोट लगी,किसी के पैर में तो किसी के हाथ में। दरअसल ये 23 जनवरी को पूरे यूपी में होने वाली मॉकड्रिल का रिहर्सल था। 

Image Source : reporterलखनऊ में मॉकड्रिल रिहर्सल

मॉकड्रिल में यह मानकर रिहर्सल किया गया कि बम से जगह-जगह आग लग गई है। लोग ऊंची बिल्डिंग में फंस गए। एक बिल्डिंग बम के हमले से गिर गई है। एक कार में आग लगने से दरवाजे खुल नहीं रहे। मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस,आपदा प्रबंधन, SDRF, NDRF के लोग शामिल हुए। सिविल डिफेंस के लोगो ने पहले पार्क के घायल लोगों को फर्स्ट एड दी। आग को गीले कम्बल और पानी डालकर बुझाया। ऊंची बिल्डिंग में फंसे लोगों को जाल डालकर बचाया। कार का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। 

शाम को होगी मॉकड्रिल

जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे से दो मिनट तक हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजेंगे। इस दौरान बिजली गुल कर दी जाएगी। यूपी के प्रमुख सचिव ने राज्य के डीजीपी, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, राहत आयुक्त समेत संबंधित अधिकारियों को मॉक ड्रिल की तैयारियों के लिए अनुरोध किया किया है।