1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में दरबार लगाने वाला 'काली सरकार' हरदोई में गिरफ्तार, 31 साल पुराने मुकदमों में था फरार

झांसी में दरबार लगाने वाला 'काली सरकार' हरदोई में गिरफ्तार, 31 साल पुराने मुकदमों में था फरार

झांसी में नाम बदलकर दरबार लगाने और काली सरकार के नाम से पहचान बनाने वाला प्रदीप शुक्ला को आखिरकार हरदोई में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह करीब 31 साल पुराने मुकदमों में फरार चल रहा था।

Pradeep Shukla in Police Custody- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गिरफ्त में प्रदीप शुक्ला

उत्तर प्रदेश के झांसी में नाम बदलकर दरबार लगाने और काली सरकार के नाम से पहचान बनाने वाला प्रदीप शुक्ला आखिरकार हरदोई में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। करीब 31 साल पुराने मुकदमों में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को कोतवाली शहर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड में प्रदीप शुक्ला के नाम के साथ नटरोज और काली पंडित भी दर्ज है। झांसी में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से चर्चित रहे प्रदीप की गिरफ्तारी को हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।

लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था प्रदीप शुक्ला

हरदोई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए की पहचान प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज उर्फ काली पंडित पुत्र माया राम, निवासी चौहान थोक, कोतवाली शहर, हरदोई के रूप में हुई है। लिस के मुताबिक उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे और वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेश शर्मा और हेड कांस्टेबल अर्पित तोमर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेश किया जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई

सीओ सिटी अजीत चौहान की तरफ से जारी गए बयान में उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली शहर के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला निवासी चौहाणथोक, थाना कोतवाली शहर। प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपी के विरुद्ध वारंट प्राप्त किया गया। तत्पश्चात उसे गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अन्य सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट - राम श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें

'वो नेता क्या जो चुनाव से भागे?' ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- आइये हो जाये दो-दो हाथ

"हम सीएम तब बनते हैं जब...", विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, खुद कर दिया ऐलान